- Hindi News
- National
- Manasa News Mp News Dirt Spreading In Malaviya Mohalla Focus On Cleanliness Not Giving Nap
मालवीय मोहल्ला में फैल रही गंदगी, नप नहीं दे रही सफाई पर ध्यान
_photocaption_कुकड़ेश्वर | नगर की सफाई व्यवस्था पर परिषद द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मालवीय मोहल्ले में पेयजल टंकी के आसपास गंदगी व गाजर घास है। हौद में भरा पानी सड़ांध मार रहा है। टंकी भी कई जगह से जर्जर हो रही है। रहवासी शंभूलाल मालवीय, हरिशंकर टेलर ने बताया की पानी की टंकी के पास गंदगी हो रही है। पानी रिसने से आस-पास के मकानों में सीलन है। कई बार जिम्मेदारों को स्थिति से अवगत करवाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीएमओ केएल सूर्यवंशी ने कहा जल्द ही सफाई करवाकर गाजर घास साफ कराई जाएगी।*photocaption*