- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Drain Replaced Underground Pipeline And Patchwork Replaced
नाली की जगह अंडरग्राउंड पाइप लाइन और पैचवर्क की जगह मुरम डाल दी
एकता काॅलाेनी क्षेत्र से जयसिंहपुरा रोड पर बस्तियों की नालियों से निकलने वाला पानी और गंदगी सड़क पर बहने से जगह-जगह सड़क उखड़ गई। बालाजी मंदिर व शिवघाट जाने वाले श्रृद्धालुओं व रहवासी को खराब गंदगी में से होकर निकलना पड़ता था। नपा ने रोड क्राॅस कर अंडरग्राउंड पाइप बिछाकर पाइप नाली बना दी इससे सड़क पर पानी नहीं बहेगा। सड़क पर पैचवर्क करने की जगह मुर्रम व मिट्टी डाल कर इतिश्री कर ली।
नपा के जिम्मेदारों की लापरवाही और अनदेखी के कारण आंबेडकर कॉलोनी से एकता कॉलोनी, जयसिंहपुरा राेड तक पक्की सड़क जगह-जगह से खराब हो गई। सड़क निर्माण के बाद एक जगह नाली बनाई। सड़क किनारे पक्की नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बहता था। सड़क खराब होने से कीचड़ व गंदगी हो रही थी। इसे लेकर सत्यनारायण मंदिर, प्राचीन बालाजी मंदिर, शिव घाट जाने वाले श्रद्धालु गंदगी से परेशान थे। रहवासी और ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों को जर्जर सड़क व गंदगी के कारण परेशान होना पड़ता था। नपा से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत के बाद भी नपा ने ध्यान नहीं दिया था। श्रद्धालुओं ने आंदोलन की चेतावनी दी तो नपा ने पानी बहने वाले स्थान पर नाली निर्माण न होने की स्थिति में रोड क्रास कर अंडरग्राउंड नाली का निर्माण किया। इससे सड़क पर पानी बहना कम हो गया है। लेकिन जर्जर सड़क सुधारने के लिए पैचवर्क की जगह मुर्रम व मिट्टी बिछाई दी। इससे कुछ राहत तो मिली है, लेकिन पानी सड़क पर आया तो कीचड़ हो जाएगा।
पैचवर्क भी करवाएंगे
रियाजुद्दीन कुरैशी, सीएमओ नीमच
जयसिंहपुरा रोड पर गंदे पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन।