डंपर ने बोलेरो को टक्कर मारी, ड्राइवर घायल
तेजगति व लापरवाही पूर्वक डंपर चलाकर ड्राइवर ने भरभडिय़ा फंटे पर सोमवार रात बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे बोलेरो का ड्राइवर घायल हो गया। सूचना पर डायल 100 पहुंची अाैर घायल काे जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर फरार हाे गया। पुलिस के अनुसार सचिन पिता शिवाजी राव मराठा निवासी तराना उज्जैन ने रिपोर्ट कराई कि वह बोलेरो क्रमांक एमपी 42 बीसी 0539 से परिवार व दोस्तों के साथ खाटू श्याम दर्शन करने जा रहा था। भरभड़िया फंटे के पास पीछे से अज्ञात डंपर टक्कर मारकर चल गया। हादसे में सचिन के कमर व हाथा में चाेट अाई। प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर कर दिया।