- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Duty In Teacher39s Two Exams No Monitoring Of 5th 8th
शिक्षक की दो परीक्षा में ड्यूटी, 5वीं-8वीं की मॉनिटरिंग नहीं
स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं का दौर जारी है। सुबह की शिफ्ट में 10वीं व 12वीं तो दोपहर की शिफ्ट में 5वीं-8वीं की परीक्षा हाे रही है। शिक्षा विभाग द्वारा 5वीं-8वीं परीक्षा संचालन के लिए जिन्हें जिला प्रभारी बनाया उनकाे 10वीं-12वीं परीक्षा में केंद्राध्यक्ष बना दिया है। इस कारण 5वीं-8वीं की परीक्षा संचालन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
माॅडल स्कूल के प्राचार्य मनोज जैन को कक्षा 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जिले का प्रभारी का नियुक्त था। इसके बाद उनकाे माशिमं बोर्ड ने सरवानिया महाराज परीक्षा केंद्र का केंद्राध्यक्ष बना दिया। उनके द्वारा 5वीं-8वीं की मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है।इस संबंध में जैन ने कहा कि विभाग ने दाे अादेश जारी कर दिए। फिलहाल केंद्राध्यक्ष होने से पूरी ड्यूटी यहीं दे रहे है। 5वीं-8वीं परीक्षा में क्या चल रहा है इसकी जानकारी नहीं है। इन परीक्षाओं में किए निरीक्षण रिपोर्ट एप से राज्य शिक्षा केंद्र को भेजी जा रही है। इसका जिला स्तर पर रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है।
दोनों परीक्षा की तारीख अलग है- प्रभारी डीईओ केएल बामनिया ने बताया मौजूदा स्टाफ के काम लिया जा सकता है। मनोज जैन के अधीन अन्य बीईओ, बीआरसी है जिन्हें जिला व ब्लॉक स्तरीय निरीक्षण दल में लिया है वह सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जैन खुद काम नहीं कर पा रहे है तो वह दूसरे से करवा सकते हैं। दोनों परीक्षा अलग-अलग दिनांक में हो रही है। ऐसे में काम करने में कोई परेशानी नहीं है। कई शिक्षक के पास अन्य कई ड्यूटी व प्रभार है।
ओआईसी ने बैठक में परीक्षाओं की समीक्षा की
शिक्षा विभाग द्वारा जिले के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी संजय पटवा सोमवार को नीमच पहुंचे। शाम को उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय में डीईओ, डीपीसी व परीक्षा विभाग में कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में चल रही परीक्षाओं के बारे में और उसमंे आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। डीईओ बामनिया काे आवश्यक निर्देश दिए।