पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Evaluation Of Copies Of Board Examination Will Start From March 21 746 Teacher39s Duty

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 21 मार्च से हाेगा शुरू, 746 शिक्षक की ड्यूटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां का मूल्यांकन 21 मार्च से उत्कृष्ट विद्यालय में शुरू होगा। शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। पहले चरण में 2 से 17 मार्च तक हुए प्रश्न पत्रों की कॉपियों की जांचने का काम होगा। दूसरा चरण 4 अप्रैल से शुरू होगा। प्रत्येक चरण में 20 दिन में कॉपियां जांचने का काम पूरा जाना है। 746 शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी।

भोपाल से आए शिक्षा विभाग के उपसंचालक और नए सत्र से जिले के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए संजय पटवा ने बुधवार को उत्कृष्ट स्कूल में बोर्ड परीक्षा के केंद्राध्यक्ष व संकुल प्राचार्यों की बैठक ली। उन्होंने मूल्यांकन में बोर्ड के निर्देशों के अनुसार काम करने को कहा। नए सत्र में बेहतर शिक्षण व्यवस्था चाक चौबंद करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा जिले में नकल प्रकरण न हो इसके लिए डबल चेकिंग करे। वीक्षकों को अलर्ट रखे। नीमच जिले शैक्षणिक क्षेत्र में अव्वल रहता है। फिर भी औसत प्रतिशत बढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों के कॅरियर पर भी जोर देने की बात कही। नया सत्र शुरू होेने से पहले लैब को व्यवस्थित कर लें ताकि सुचारू रूप से संचालित हो सके। डीईओ केएल बामनिया व अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक प्रलय कुमार उपाध्याय ने भी जिले की शिक्षा व्यवस्था पर अपने विचार रखे।

10वीं की एक कॉपी जांचने पर 12 रु., 12वीं की कॉपी पर 13 रु. मिलेंगे

एक शिक्षक एक दिन में न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 कॉपी जांच सकते हैं। 10वीं में एक कॉपी जांचने के लिए शिक्षक को 12 रुपए और कक्षा 12वीं में 13 रुपए का भुगतान किया जाता है। 39 दिन में मूल्यांकन पूरा करना है। ऐसे में एक शिक्षक 45 कॉपियां जांचते है तो उन्हें कक्षा 10वीं में अधिकतम 21060 रुपए और कक्षा 12वीं में अधिकतम 22815 रुपए का भुगतान हाेगा। मूल्यांकन का कार्य सतत जारी रहता है। अवकाश नहीं मिला। अनुपस्थित रहने पर विभागीय स्तर पर नोटिस और कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए शिक्षक मूल्यांकन में नहीं आना चाहते। देरी से मूल्यांकन हुआ तो इसका सीधा असर रिजल्ट पर पड़ेगा और रिजल्ट भी देरी से जारी हो सकेंगे।

मूल्यांकन के लिए पंजीयन कराया


जिले में बाेर्ड काॅपियाें के मूल्यांकन के लिए कक्षा 12वीं में 307, 10वीं के 9 विषयों में 439 शिक्षकों का पंजीयन हुआ है। हर साल प्राप्त हो रही औसत कॉपियों की तुलना में यह संख्या कम है। इस कारण पहले व दूसरे चरण में मूल्यांकन एक-दो दिन लेट ही पूरा होता है। जिले में लगभग 80 हजार से 1 लाख कॉपियों की जांच होती है।

उत्कृष्ट स्कूल परिसर में जिलेभर से आए बोर्ड परीक्षा केंद्राध्यक्ष व संकुल प्राचार्य।
खबरें और भी हैं...