- Hindi News
- National
- Singoli News Mp News Farmers Kept Waiting For The Harvest Did Not Reach The Traders
उपज का ढेर लगा इंतजार करते रहे किसान, नहीं पहुंचे व्यापारी
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को किसान सरसाें का ढेर लगाकर नीलामी का इंतजार करते रह गए।मंडी सचिव ने व्यापारियों को बुलाया, लेकिन कोई व्यापारी नहीं पहुंचा। दो घंटे बाद कम भाव में किसान को उपज बेचना पड़ी। मंडी में 125 से अधिक लाइसेंसधारी व्यापारी हैं, जो उपज खरीदते हैं। कई दिनों से मंडी में सौदे नहीं हो रहे हैं। मंडी टैक्स भी नहीं आ रहा है।
किसान शिवलाल धाकड़, प्रतापसिंह ने कहा कि व्यापारी समय पर मंडी में माल खरीदने नही आते हैं। भाव कम देते हैं। खुले बाजार में ज्यादा भाव देते हैं। किसान चाहते हैं कि मंडी चले लेकिन व्यापारी मंडी को नहीं चलाना चाहते हैं। अगर मंडी चलती है तो किसान के साथ ही बेरोजगार को रोजगार मिलेगा और बाजार में भी रौनक रहेगी। बावजूद मंडी प्रशासन गंभीर नहीं है। मंडी में राजस्थान से भी किसान आते हैं। क्योंकि राजस्थान के कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ व जिला मुख्यालय की नीमच मंडी की दूरी यहां से 90-100 किमी है।
आसपास के शहरों की मंडियां यहां से 80 से 90 किमी दूर
मंडी के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाएंगे
कमलेश मीणा, सचिव कृषि उपज मंडी सिंगोली
दो घंटे इंतजार किया-कम भाव में बिकी
शिवलाल धाकड़, किसान
मंडी में सरसों का ढेर लगाकर व्यापारी का इंतजार करते किसान।