पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Father Of Four Daughters Committed Suicide By Hanging In The House

चार बेटियों के पिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मृतक कारूलाल मेघवाल

चीताखेड़ा | होली पर्व को खुशी के बीच चीताखेड़ा में मेघवाल समाज में मातम का माहौल रहा। अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार कारूलाल (42) पिता नारायणलाल मेघवाल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन त्योहार की खरीदी करने बाजार गए थे। जानकारी अनुसार कारूलाल कुछ वर्षों से मानसिक रूप से परेशान होने के कारण विक्षिप्त हो गया था। पड़ोस में रहने वालों को जब अजीब सी आवाज आने की आशंका हुई तो उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो कारूलाल फंदे पर लटका हुआ था। लोगों घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। वजन के कारण पंखे पर डाले फंदे से हुक टूटकर नीचे गिर गया। परिजन की सूचना पर डायल 100 पहुंची। पुलिस अाने के पहले परिजन मृतक काे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद मृत घाेषित किया। जीरन थाने के एएसआई सुरेशचंद्र सोनी ने मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया। पीएम के बाद शव परिजन काे साैंप दिया। मृतक कारूलाल अपने पिता का एकमात्र बुढ़ापे का सहारा था। मृतक के 4 बेटियां हैं। इसमें से 2 की शादी 16 अप्रैल को तय हुई थी।
खबरें और भी हैं...