29 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना
नीमच | शाहर में रविवार काे यातायात प्रभारी रामसिंह राठौर के नेतृत्व में विभिन्न स्थानाें पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दाैरान शराब पीकर, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, निर्धारित स्थान पर वाहन पार्किंग नहीं करने वाले 29 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 11250 रुपए समन शुल्क वसूला।