- Hindi News
- National
- Nayagaov News Mp News Fire Caused By Short Circuit Burning The Car Kept In The Enclosure
शॉर्ट सर्किट से लगी अाग, बाड़े में रखी कार जलकर खाक
नयागांव से 4 किमी दूर केसरपुरा में गुरुवार सुबह 4.30 बजे शाॅर्ट सर्किट से बाड़े में अाग लग गई। इससे वहां खड़ी कार जल गई। विक्रम पिता रामदयाल जाट ने बताया उनके बाड़े में कार, ट्रैक्टर व बाइक रखी थी। पिता को सुबह 5 बजे जलने की बदबू आई तो उन्होंने बाड़े की शटर खोलकर देखा तो धुआं निकल रहा था। वहां से ट्रैक्टर और बाइक को बाहर निकाला। तब तक कार जलकर राख हो गई। सूचना पर सीमेंट फैक्टरी की फायर ब्रिगेड आई और आग पर काबू पाया। विजय जाट (29) ने नयागांव चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आग से 2 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
केसरपुरा सुबह 4.30 बजे हुई घटना
शॉर्ट सर्किट से लगी अचानक लगी आग से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।