गणगौर उत्सव: महिलाओं ने ईशर-गणगौर की पूजा की
_photocaption_नीमच | गणगौर के उपलक्ष्य में शनिवार शाम गोयल कृषि फार्म पर अग्रवाल महिला प्रगति क्लब बघाना ने उत्सव मनाया। ईशर-गणगौर की पूजा कर फूलों से होली खेली। भजन व फाग के गीतों पर नृत्य किया। ईशर-गणगौर की बिंदोली निकाली। गणगौर लोक गीत की प्रस्तुति के साथ महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कोरोना वायरस से बचाव व सावधानी का संदेश दिया। विभिन्न खेल स्पर्धा में महिलाओं ने भाग लिया। अध्यक्ष प्रतीक्षा गोयल, सचिव अंशु गोयल, सहसचिव अर्चना गर्ग, कोषाध्यक्ष सीमा गोयल, उपाध्यक्ष पिंकी ऐरन, प्रचार मंत्री अनुभा गोयल,पूजा खण्डेलवाल उपस्थित थीं।*photocaption*