पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Get Outsourced Cleaning Done And Keep The Waste Material In The Store Room

आउटसोर्स से सफाई करवाएं और जो सामग्री बेकार उसे स्टोर रूम में रखें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर भवन में संचालित कार्यालयों का निरीक्षण किया। कई जगह गंदगी मिलने पर वे नाराज हुए। पता चला कि कर्मचारियों की कमी है, कलेक्टर ने आउटसोर्स से कर्मचारी लेकर सफाई के इंतजाम के लिए कहा। अस्तव्यस्त सामग्री मिलने पर स्टोर रूम में रखने को कहा। साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों को कहा ऑफिस टाइम का पालन हो।

कलेक्टर ने एसडीएम दफ्तर, तहसील, भू अभिलेख, सहकारिता, जनसंपर्क, कोषालय, पेंशन कार्यालय, रोजगार, महिला बाल विकास, आदिम जाति, आबकारी, उप पंजीयक, कृषि, खाद्य, उद्यानिकी, शिक्षा समेत अन्य दफ्तरों का निरीक्षण किया। एडीएम वीके धोका, एसडीएम एसएल शाक्य, डिप्टी कलेक्टर पीएल देवड़ा, तहसीलदार अजय हिंग भी मौजूद थे। इस दौरान रिकॉर्ड से जुड़ी डिटेल भी ली।

अधूरी जानकारी दी, 22 को फिर बैठक में बुलवाया

नीमच | कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे ने जिले के सभी निकायों के सीएमओ की बैठक बुलाई। निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा की तो अधिकारी सही जानकारी नहीं दे सके। जिले में 6522 पीएम आवास लक्ष्य की तुलना में 3693 की पूर्णता की जानकारी ही मिली। अधिकारियों से कहा 20 मार्च तक अधूरे काम आंकड़ें अपडेट करें। 22 को दोबारा से समीक्षा होगी। कलेक्टर राजे ने संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया, समेकित कर की वसूली की स्थिति जानी तो ग्राफ कमजोर मिलने पर राजस्व वसूली बढ़ाने को कहा। नीमच नपा समेत जिले के सभी निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को जल्द पूरा करने को कहा। डूडा के परियोजना अधिकारी एसकुमार, सीएमओ रियाजुद्दीन कुरैशी समेत निकायों के सीएमओ मौजूद रहे। स्वच्छ भारत मिशन, पट्टा वितरण, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, स्वरोजगार योजना, समूह ऋण माफी योजना के तहत निकायवार समीक्षा की गई।


प्लॉस्टिक के बुके और गुलदस्ते से बनाई दूरी

नवागत कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे ने स्वागत में प्लास्टिक के बुके, गुलदस्ते से दूरी बनाने का फैसला लिया। साथ ही कलेक्टाेरेट भवन के दफ्तरों में इसका इस्तेमाल ना करने के निर्देश दिए। इसके पीछे कारण बताया कि कृत्रिम प्लास्टिक पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है। कलेक्टर राजे ने शुक्रवार को कहा सामान्य भेंट के दाैरान जिला अधिकारी बुके, गुलदस्ते उपयोग करते हैं। गुलदस्ते में कृत्रिम प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है जो कि पर्यावरण की दृष्टि से हानिकारक है। दफ्तरों में प्लास्टिक से बने हुए गुलदस्ते का उपयोग ना हो। लोगों में भी इस विषय को लेकर जागरुकता लाएं जिससे पर्यावरण संरक्षण हो सके।

कलेक्टोरेट भवन में दफ्तरों का निरीक्षण करते कलेक्टर राजे।
खबरें और भी हैं...