- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Gulal Flew On Dhulendi Took Out Funeral Procession Of Miser Millionaire With Ger
धुलेंडी पर उड़ा गुलाल, गेर के साथ कंजूस करोड़पति की शवयात्रा निकाली
धुलेंडी पर शहर से लेकर गांवों तक जगह-जगह गुलाल उड़ा। बच्चे-बड़े, महिला-पुरुष सभी पर होली का रंग चढ़ गया।
शहर में होली उत्सव समिति द्वारा सुबह 11 बजे बारादरी से गेर निकाली। डीजे पर होली के गीत गूंज रहे थे। बच्चे-बड़े सभी मस्ती में नाच रहे थे। समिति सदस्यों ने भगोरिया नृत्य किया। कंजूस करोड़पति की शवयात्रा निकाली गई। गेर प्रमुख मार्गों से हाेते हुए फोरजीरो चौराहे पहुंचकर समाप्त हुई। अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, शिव माहेश्वरी, डॉ. जगदीश सिंहल उपस्थित थे।ग्वाल समाज, यादव समाज ने जमकर होली खेली। बच्चे फाग गीतों पर जमकर झूमे। दशहरा मैदान में सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा पांचवां सामूहिक होलिका दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। ऑर्केस्ट्रा कलाकारों ने राजस्थानी व होली के गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कामेडी किंग शाहरुख इंदौरी ने लोगों को खूब हंसाया। बृजेश मित्तल, ओम दीवान, रमेश बोरीवाल, राकेश अहीर, मनीष चान्दना मौजूद थे।
काेरोना वायरस के कारण नहीं मनाई सामूहिक होली- पुलिस जवानों ने भी व्यक्तिगत और परिवार के साथ धुलेंडी खेली। एसपी मनोज राय ने बताया कि कोरोना वायरस की लेकर सामूहिक आयोजन नहीं किया। सीआरपीएफ ने तीसरे साल होली नहीं मनाई। पहले छत्तीसगढ़ में नक्सली व उसके बाद पुलवामा हमले में जवानों के शहीद होने पर त्योहार नहीं मनाया था। इस बार कोरोना वायरस के कारण आयोजन नहीं हुआ।
धुलेंडी पर होली उत्सव समिति द्वारा निकाली गेर में नृत्य करते युवा।
भादवामाता | महिलाओं ने कलश में जल लेकर होली और शीतला माता को ठंडा करने पहुंची। गावं पटेल एवं सरपंच के नेतृत्व में हिला, पुरुष भादवामाता मंदिर में एकत्र हुए। सामूहिक रुप से रंग गुलाल लगाया। गावं में ढोल के साथ गेर निकाली।
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई होली
कुकड़ेश्वर | सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज ने सूखी होली खेली। गुलाल एक दूसरे को लगाया। महिलाओं ने जमरा भी गाया। आराध्य देवी मां नैना देवी के मंदिर पर पूजा अर्चना व महाआरती कर प्रसाद वितरण किया।
तमोली समाज ने खेली सूखी होली, जमरा गाया