- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Hanuman Jayanti Festival In Balaji Dham From April 5 Flag Hoisting
बालाजी धाम में हनुमान जयंती महोत्सव 5 अप्रैल से, ध्वजा यात्रा निकलेगी
बालाजी मंदिर समिति द्वारा बालाजी धाम बघाना में 74वां हनुमान जयंती महोत्सव 5 अप्रैल से मनाया जाएगा। अध्यक्ष अमित गोयल, युगल शर्मा ने बताया कि 5अप्रैल को शाम 5 बजे नृसिंह मंदिर बघाना से ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। जाे प्रमुख मार्गाें से हाेते हुए बालाजी धाम पहुंचेगी। 6अप्रैल को रात 8 बजे सुंदरकांड पाठ द्वारा वैष्णव सत्संग, कानका के सान्निध्य में हनुमंत आराधना हाेगी। 7अप्रैल को रात 9 बजे जन्म जागरण बालाजी संकीर्तन मंडल बघाना के तत्वाधान में होगा। 8 अप्रैल सुबह 6 बजे महाआरती होगी। 8 बजे ध्वजारोहण, 9 बजे मनोकामना सिद्ध महायज्ञ उदयपुर के ज्योतिषाचार्य पं. देवराज शर्मा करेंगे। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भंडारा होगा। रात 8 बजे कनेरिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या में प्रस्तुति दी जाएगी। कैलाश धानुका, भीम सिंह सैनी, घीसालाल मित्तल, शिवप्रकाश जोशी ने बताया यात्रा के समापन पर ध्वजा का पूजन होगा।