- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Health Check Up Of 75 Women Policemen And Family Members In Camp
शिविर में 75 महिला पुलिसकर्मी व परिजन के स्वास्थ्य की जांच की
महिला दिवस पर पुलिस विभाग में पदस्थ महिला पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार की 30 से 65 वर्ष की महिलाओं के लिए निःशुल्क कैंसर संबंधी जांच शिविर चौधरी नर्सिंग होम में लगाया।
75 कर्मचारियों तथा उनके परिवार की महिला सदस्यों की डॉ. आशा चौधरी, डॉ.प्रियंका जोशी, डॉ. मनीषा चमडिया, डॉ. प्रियंका कदम एवं डॉ. नेहा गोयल ने जांच कर परामर्श दिया। सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल, आरआई आनंद घुंघरवाल, सूबेदार माेहन भर्रावत, धर्मेंद्रसिंह गौड, उप निरीक्षक ज्योत्सना वर्मा उपस्थित थीं।
नर्सिंगहोम में महिला पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य जांचते डॉक्टर।