- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Here Kai Does Not Apply Any Color All Discuss The Development Of The Village
यहां काेई किसी काे रंग नहीं लगाता, सभी गांव के विकास पर करते हैं चर्चा
धुंधड़का | शहर सहित जिलेभर में लोग धुलेंडी पर्व मनाएंगे लेकिन धुंधड़का में कोई एक-दूसरे को रंग नहीं लगाता है। यहां सालों से परंपरा चली आ रही है कि पूरा गांव होलिका दहन स्थल पर एकत्र होकर एक-दूसरे को होली की बधाइयां देते हैं। सार्वजनिक रूप से गांव के विकास कार्यों पर चर्चा करते हैं। मुक्तिधाम समिति, सार्वजनिक मंदिर राम-जानकी मंदिर समिति द्वारा वर्षभर की आय-व्यय का ब्याेरा दिया जाता है। शाम 4 बजे महिला होलिका दहन स्थल पर एकत्र होती है। 65 साल के सूरतराम बोराना ने बताया कि गांव में यह परंपरा वर्षों पुरानी है। पिताजी भी इस का जिक्र करते थे कि गांव में धुलेंडी सबसे अलग मानते हैं।