- Hindi News
- National
- Ratangarh News Mp News Holi Played With Abir Gulal Celebrated Fag Festival
अबीर-गुलाल से खेली होली, मनाया फाग महोत्सव
माहेश्वरी महिला मंडल ने गोवर्धननाथ मंदिर में फाग महोत्सव मनाया। महिलाओं ने ठाकुरजी के साथ अबीर-गुलाल से होली खेली। महिलाओं ने भगवान गोवर्धननाथजी(ठाकुरजी) को रंग-गुलाल व फूलों से होली खिलाई। भजन व फाग गीत गाए। एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। आरती कर प्रसाद वितरित किया। अध्यक्ष सपना मंडोवरा, सचिव रिंकू सोनी, सांस्कृतिक सचिव पिंकी मूंदडा, संरक्षक अलका मूंदड़ा, किरण मंडोवरा, संगीता ईनाणी, पुष्पलता सोनी, साधना लढा, किरण मंडोवरा, सूरज ईनाणी, सुमन मंडोवरा, मनीषा इनाणी उपस्थित थीं।
रतनगढ़ स्थित श्री गोवर्धननाथ जी।