पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Holi Played With The Color Of Tesu Flowers Ger Turned Out Crowd Reduced

टेसू के फूलों के रंग से खेली होली, गेर निकली, कम रही भीड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी पर शनिवार काे सिटी उपनगर में निकली गेर में ढोल की थाप पर कई लोग थिरके। सामूहिक रूप से टेसू के फूलों से बनाए प्राकृतिक रंगों से होली खेली। 50 साल से भी ज्यादा पुरानी गेर की परंपरा के निर्वहन किया। धारा 144 के चलते पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की गई। कोरोना वायरस के कारण गेर में लाेगाें की संख्या कम रही।

दोपहर 12 बजे सरदार मोहल्ला से गेर निकली। ढोल की थाप पर युवा थिरकते चल रहे थे। डांडिया भी खेला। युवाओं की टोली सहित अन्य प्रबुद्धजन गेर का हिस्सा बने। गेर प्रमुख मार्गाें से हाेते हुए वापस सरदार मोहल्ला पहुंची।

पूर्व नपा उपाध्यक्ष भेरूलाल किलोरिया ने बताया रंगपंचमी पर गेर निकालने की 50 वर्ष से भी ज्यादा पुरानी परंपरा है। क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा गेर निकाली इसमें समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए।

मनासा में नहीं मनी रंगपंचमी

मनासा | कोरोना वायरस के कारण नगर में रंगपंचमी नहीं मनाई। ऐहतियात के तौर पर पुलिस सुबह से शाम तक प्रमुख चौराहे पर तैनात रही। थाना प्रभारी केएल दांगी ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती की गई थी। दिनभर नगर सहित अंचल में लगातार भ्रमण किया।

कई दिनों से होती है तैयारी

गेर के लिए कई दिनों से नीमच सिटी में तैयारी होती है। टेसू के फूलों को पानी में गलाकर रखा जाता है। इन्हीं फूलों से निर्मित प्राकृतिक रंगों से रंगपंचमी के दौरान होली खेली जाती है। इस रंग का उपयोग गेर के समापन पर होता है।

नपा और पुलिस मुस्तैद रही

सिटी की गेर में नगर पालिका ने पानी के टैंकर भेजने, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्था की। हर चौराहे पर पुलिस तैनात रही। आला अधिकारी भी जानकारी जुटाते रहे। वज्र वाहन, ड्रोन कैमरा, सर्विलेंस वाहन, थाना मोबाइल, 5 टीआई, 9 एसआई, 17 एएसआई, एसआईएस, हाेमगार्ड, महिला पुलिस, नगर सुरक्षा समिति, एसएफ समेत 165 अधिकारी-जवान तैनात रहे।

नीमचसिटी के प्रमुख मार्ग से निकली गेर में शामिल युवा।
खबरें और भी हैं...