- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Holika Dahan To Be Conducted Between Section 144 For The First Time Monitored By Drone
पहली बार धारा 144 के बीच होगा होलिका दहन, ड्रोन से निगरानी
शहर के इतिहास में यह पहला अवसर है जब धारा 144 के बीच हाेली पर्व मनेगा। आयोजकों काे होली दहन व गैर के लिए प्रशासन से अनुमति लेना हाेगी। कानून व्यवस्था के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। रविवार काे तीनों थाना क्षेत्र में पुलिस ने मार्च निकाला। 20 संवेदनशील क्षेत्रों में फिक्स पाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी। रात 10 बजे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
जिले भर में 318 स्थानों पर सोमवार शाम को होलिका दहन शाम 6.40 और रात 9.40 बजे के बीच हाेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला बल के 800 और 200 के अतिरिक्त बल में क्यूआरएफ उज्जैन, पीटीएस इंदाैर से बुलाया गया है। जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में होलिका दहन तक तैनात किया जाएगा। 3 ड्रोन कैमरों से शहर में नजर रखी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में होली दहन स्थान चिह्नित कर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। रविवार शाम कानून व्यवस्था के साथ शांति व सद्भाव से त्याेहार मने इसके लिए सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल के नेतृत्व कैंट, बघाना व सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। सीएसपी ने कहा सभी आयोजनों की विशेष अनुमति देकर अपील की गई है कि वर्तमान में परीक्षा का दाैर चल रहा है। इसलिए रात 10 बजे बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाए। निगरानी रखने के लिए 10 मोबाइल वेन तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का अधिकारी लगातार भ्रमण करेंगे। मंगलवार को निकलने वाली पारंपरिक गैर में हुडदंग मचाने वालों पर पुलिस निगरानी रखेगी। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग पर वीडियोग्राफी की जाएगी।
सजा रंग-गुलाल और पिचकारी का बाजार- होली पर्व के लिए टैगोर मार्ग, तिलक मार्ग, नीमच सिटी नयाबाजार में रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकान सज गई। जहां विभिन्न आकर्षक छोटी पड़ी पिचकारियों का विक्रय किया जा रहा है। जिनका उपयोग होली खेलने के लिए लोगों द्वारा किया जाएगा।
आगजनी और विवाद की सूचना कंट्रोल रूम पर दें
होली दहन के दौरान अगर कहीं पर आगजनी या विवाद की स्थिति बने तो पुलिस कंट्रोल रूम पर 07423-228000 और डायल 100 को सूचना दी जाए। जहां से फायर ब्रिगेड और पुलिस बल तत्काल पर मौके रवाना होकर स्थिति को कंट्रोल कर सके। कंट्रोल रूम व पुरानी नपा में तीन दमकल तैनात रहेगी।
कैंट थाना क्षेत्र में रविवार शाम को पैदल मार्च करते पुलिस जवान व अधिकारी।