- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Hospital To Be Built On 2 Acres Of Land Behind Trauma Center Proposal To Be Made Soon
ट्रामा सेंटर के पीछे 2 एकड़ भूमि पर बनेगा अस्पताल, जल्द बनेगा प्रस्ताव
ट्रामा सेंटर के पीछे स्थित 87 हजार 120 वर्ग फीट पुराने पशु हाट की भूमि काे नगरपालिका ने जिला अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी। इस पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए कई प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए जा सकते हैं। फिलहाल विभाग ने उसे अतिक्रमण से बचाने व सुरक्षित करने के लिए 15 लाख की लागत से बाउंड्रीवॉल निर्माण कराया जा रहा है।
जिले का सबसे बड़ा अस्पताल 200 बेड का है। आबादी लगातार बढ़ रही है। विभाग के पास जगह की कमी होने से ट्रामा सेंटर में मेडिकल व सर्जिकल वार्ड शिफ्ट कर दिए। अब नपा से मिली भूमि पर अस्पताल प्रबंधन कई स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करेगा। इसके लिए जल्द ही कार्य याेजना तैयार कर सरकार काे भेजी जाएगी। वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने पर फर्श पर लेटाया जाता है। संक्रामक बीमारियों स्वाइन फ्लू, टीबी, जीका, कोरोना के लिए कोई अलग भवन नहीं है।
नपा से मिली भूमि पर 15 लाख रु. की लागत से बनेगी बाउंड्रीवॉल
डॉ.बीएल रावत, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, नीमच
वर्तमान में अस्पताल में ये प्रोजेक्ट चल रहे
स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए वर्तमान में भी कई प्रोजेक्ट चल रहे है। इसमें ट्रामा सेंटर की प्रथम मंजिल अतिरिक्त वार्ड, टीकाकरण स्टोर, औषधि भंडारण कक्ष, लांड्री, चिकित्सक आवास निर्माण चल रहे है। जो 6 माह में पूरे होने पर मरीजों को सुविधा शुरू मिलेगी।
ट्रामा सेंटर के पीछे पशु हाट मैदान की भूमि जिला अस्पताल को मिल गई।