- Hindi News
- National
- Manasa News Mp News In Case Of Taking Bribe By Forest Guard Complainant Called For Statement
वन रक्षक द्वारा रिश्वत लेने के मामले में शिकायतकर्ता काे बयान के लिए बुलाया
वन रक्षक द्वारा लकड़ी व्यवसायी से 5 हजार की रिश्वत मांगने के मामले में एक महीने बाद वन विभाग ने शिकायतकर्ता को 17 मार्च को बयान के लिए बुलाया है। वन रक्षक को मनासा से रामपुरा बीट भेज दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयान लेकर डीएफओ को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। व्यवसायी शकील मोहम्मद मंसूरी ने मनासा में पदस्थ वनरक्षक मांगीलाल प्रजापत पर 5 हजार की रिश्वत मांगने का अाराेप लगाया था। इसकी शिकायत वन मंत्री से लेकर डीएफओ तक की गई। डीएफओ क्षितिज कुमार ने जांच मनासा उप वनमंडलाधिकारी एसके अटोदे को सौंपी। जांच अधिकारी द्वारा 18 दिन तक जांच नहीं की। शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई तो जांच अधिकारी ने 17 मार्च को कार्यालय में उपस्थित होने संबंधी सूचना-पत्र शिकायतकर्ता काे भेजा। रिश्वत मांगने वाले वन रक्षक मांगीलाल प्रजापत को मनासा से रामपुरा क्षेत्र के गोपालपुरा बीट में भेजा।