- Hindi News
- National
- Jawad News Mp News In Javad Billam Bawji Will Give A Darshan For A Day A Bachelor Will Ask For A Marriage Vow
जावद में बिल्लम बावजी नाै दिन देंगे दर्शन, कुंवारे शादी के लिए मांगेंगे मन्नत
बेटा-बेटी बड़े हो जाते है तो माता-पिता को उनकी शादी की चिंता सताने लगती है। योग्य वर-वधु की तलाश करते हैं। देवी-देवताओं को मनाते है, मन्नते करते हैं। ताकि समय पर बेटा-बेटी के हाथ पीले हो जाए। तलाश पूरी नहीं होती है तो जावद में बिल्लम बावजी के यहां मन्नत मांगने से योग्य वर-वधु आते हैं। इसी के चलते सालों से लोग बिल्लम बावजी को पूजते हैं। और मनोकामना पूर्ण भी होती है।
जिला मुख्यालय नीमच से करीब 18 किमी दूर पुरानी धानमंडी जावद में कुंवारों के देवता बिल्लम बावजी की चल मूर्ति विराजित है। ऐसा माना जाता है कि रंगपंचमी से रंगतेरस तक इनके दर्शन एवं पूजा करने से कुंवारों की मनोकामना पूर्ण होती है। व्यापारी राजेंद्र बोहरा, प्रवीण सोनी ने बताया 9 दिन में कई शहरों व गांवों से कुंवारे लड़के-लड़की व उनके माता-पिता बिल्लम बावजी के दर्शन पूजा करके शादी की मन्नत मांगते है। जिनकी शादी हो जाती है वह जोड़े से आकर मन्नत उतारते हैं। यहां एक मीठा पान, नारियल, अगरबत्ती चढ़ाई जाती है।
प्रतिका को कराया स्नान
शनिवार को व्यापारियों ने प्रतिमा को स्नान कराकर शृंगार करके नियत स्थान पर विराजित किया। बंशीलाल सोनी, सागरमल बोथरा, नेमीचंद खिमेसरा, राजेंद्र बोहरा, अशोक अग्रवाल, रमेश मेहरा, प्रवीण सोनी, राजेश चांडक, नारायण सोमानी उपस्थित थे।
बिल्लम बावजी की प्रतिमा।