पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsore News Mp News In The Absence Of 50 Lakh Rupees One And A Half Million Auditorium Ruins Being Used As A Garlic Warehouse

50 लाख के अभाव में डेढ़ करोड़ का ऑडिटोरियम हो रहा खंडहर, लहसुन गोदाम के रूप में हाे रहा उपयोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नपा ने 10 साल पहले शहरवासियों को वातानुकूलित ऑडिटोरियम की सुविधा देने के लिए मेघदूतनगर में काम शुरू किया। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च हाे गए। इसके बाद राशि के अभाव में 5 साल से निर्माण बंद है। अधूरा भवन खस्ताहाल हो रहा है। वहां लहसुन के कट्टे व कचरा पड़ा रहता है। इससे उसे लहसुन गोदाम के रूप में दिए जाने की आशंका है। अग्रवाल समाज ने मामले की शिकायत भी नपाध्यक्ष से की। अब नपा के जिम्मेदार जांच कराने की बात कह रहे हैं।

23 अगस्त 2010 को शहर में एक सभा के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वातानुकूलित आॅडिटोरियम के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। नपा ने अमल करते हुए करीब 8 साल पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर भोपाल के ठेकेदार सोमेश भटनागर को वर्कआॅर्डर सौंपा। ठेकेदार ने निर्माण भी शुरू कर दिया लेकिन भोपाल से टुकड़ों-टुकड़ों में अभी तक केवल 1 करोड़ रुपए ही मिले हैं। बकाया राशि मिलने की उम्मीद में नपा अपने मद से 45 लाख रुपए खर्च कर चुकी है। इस तरह अब तक 1.45 करोड़ रुपए ऑडिटोरियम पर खर्च हाे गए हैं। इसके बाद नपा ने भी हाथ खड़े कर लिए। राशि के अभाव में करीब 5 साल से ऑडिटोरियम का काम बंद है। ऐसे में डेढ़ करोड़ खर्च कर जो भवन तैयार किया है वह अब खंडहर बनता जा रहा है। परिसर के आसपास झाड़ियां उग आई हैं।

पहला वातानुकूलित, 600 दर्शकों के बैठने की क्षमता

यह ऑडिटोरियम 600 दर्शकों की क्षमता वाला बनना है। यह शहर का पहला वातानुकूलित ऑडिटोरियम होगा। इससे कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। अभी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शहर में कोई अच्छा ऑडिटोरियम नहीं है। ऑडिटोरियम का निर्माण लगभग 80 फीसदी हो गया है। इसे उपयोग में लेने लायक बनाने के लिए अभी भी करीब 50 लाख की जरूरत है। ऑडिटोरियम में फर्नीचर व विद्युत व्यवस्था करने पर इसका उपयोग शुरू किया जा सकता है।

रातोरात खाली हो गया ऑडिटोरियम

सालों से अधूरे ऑडिटोरियम को कुछ दिन पहले तक लहसुन गोदाम के रूप में दिए जाने का मामला भी सामने आया है। ऑडिटोरियम के आसपास लहसुन का कचरा व कट्‌टे रखे होने पर नरेंद्र अग्रवाल के साथ अग्रवाल समाजजन गोदाम के रूप में दिए जाने की शिकायत भी की। इसके बाद रातोरात खाली भी हो गया। अभी पांच-सात कट्‌टे सीढ़ियाें पर रखे हैं। किसने लहसुन रखा था उसकी जानकारी किसी को नहीं है। अब जिम्मेदार मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।

खुली जगह पर लकड़ी लगी थी

नरेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल समाज देसी पंचायत

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो

विद्या दशोरा, वार्ड पार्षद

मामले में शिकायत मिली है

राम कोटवानी, नपाध्यक्ष, मंदसाैर

ऑडिटोरियम इस तरह खस्ताहाल हाे रहा है। बाहर लहसुन का कचरा फैला है अाैर सीढ़ियाें पर लहसुन के कुछ कट्‌टे रखे हैं।
खबरें और भी हैं...