परियोजना की बैठक में याेजनाअाें की दी जानकारी
मंदसौर | राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के अंतर्गत अधिष्ठाता कृषि संकाय ग्वालियर ने विश्वविद्यालय के मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया।
इसमें चार कृषि महाविद्यालय एवं एक उद्यानिकी महाविद्यालय ने हिस्सेदारी की। अध्यक्षता कृषि संकाय ग्वालियर की अधिष्ठाता डॉ. मृदुला बिल्लोरे ने की। उन्हाेंने इस वित्त वर्ष एवं आगामी वर्षों में आईडीपी के तहत होने वाले विभिन्न कार्यकलापों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। यह परियोजना विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आने वाले वर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
संबंधितों के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक कौशल में वृद्धि के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगामी वर्षों में सभी के समुचित आमुखीकरण के लिए यह परियोजना समर्पित होगी।