- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Just Like This Your Heart Is Beautiful In My Garden If You Are There Then Spring Is
यूं ही होता रहे तेरा दीदार सांवरे, मेरी बगिया में तू है तो बहार सांवरे...
दशहरा मैदान पर सजा खाटू श्याम बाबा का दरबार, भजन संध्या में दी प्रस्तुति
_photocaption_नीमच | यूं ही होता रहे तेरा दीदार सांवरे, मेरी बगिया में तू है तो बहार सांवरे...अखिया खोलो तो सही बाबा बोलो तो सही...हम हाथ उठाकर कहते है हम हो गए खाटू वाले के...कीर्तन की है रात बाबा...आज थाने आनो है...जैसे भजन पर भक्तजन झूमने पर मजबूर हो गए। श्याम जगत के प्रसिद्ध भजन गायक रुपम-शुभम बाजोरिया कोलकाता, परविंदर पलक हरियाणा, भजन लेखक व गायक आदित्य मोदी (सोनू) देवली और नीमच के गायक अशरफ भाई ने भजन सुनाए। खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा 24वां रंग-रंगीला फाग महोत्सव में रविवार को दशहरा मैदान में खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया।भजन संध्या के पहले अखंड ज्योत प्रज्जवलित की। बाबा को 56 भोग धराया गया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए।*photocaption*