पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ढूंढ महोत्सव रीति-रिवाजों से अवगत कराने का माध्यम है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रसेन मांगलिक भवन में नवजा का सम्मान करते पदाधिकारी।

मंदसौर | अग्रवाल समाज देशी पंचायत द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन नरसिंहपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन मांगलिक भवन में किया गया। समारोह में नवजात बच्चों एवं विवाह बंधन में बंधे नवयुगल का तिलक लगाकर व पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं ढोल ढमाकों के साथ होली दहन स्थल एवं भगवान नृसिंहजी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर किया गया।

समाज अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि होली मनाने की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है। रंगो के त्योहार पर अग्रवाल समाज की अपनी परंपरा है। उसी का निर्वहन करते हुए समाजजन एक साथ सपरिवार एकत्रित होकर ढूंढ का सामूहिक उत्सव मनाते हैं। अग्रवाल ने कहा कि इस परंपरा के पीछे समाज के वरिष्ठजनों का उद्देश्य था कि नई पीढ़ी को समाज के रीति रिवाजों से अवगत कराया जाएं। इसलिए आज भी इस परंपरा का निर्वहन निरंतर किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...