- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Kisan Movement Ousted Bjp From Power Now Congress Government Is In Crisis Due To Resignation Of Dung
किसान आंदोलन ने भाजपा को सत्ता से किया बेदखल अब डंग के इस्तीफे से कांग्रेस सरकार संकट में आ गई
बुधवार
मप्र की राजनीति में एक बार फिर मंदसौर केंद्रीय भूमिका में है। हुए किसान आंदोलन के चलते 15 साल पुरानी भाजपा सरकार जहां सत्ता गंवा बैठीं थी उसी जिले से अब कांग्रेस 15 महीने में सत्ता खोने जा रही है।
प्रदेश सरकार गिराने के लिए किए जा रहे प्रयास की स्क्रिप्ट मंदसौर जिले में ही लिखी गई। छ: माह में तीन बैठकें हुईं। इसके बाद विधायक डंग ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा दिया। सूत्रधार के रूप में पूर्व मंत्री कैलाश चावला, उनके बेटे राजू व जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का नाम सामने आया है। जावद विधायक सकलेचा पिछली बातें भूलकर आगे की स्थिति देखने का बोल रहे हैं। इधर सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद जिले से सिधिया समर्थक कांग्रेस छोड़ रहे हैं। सिंधिया समर्थकों का दावा है कि एक दिन में 50 से अधिक लोगों न सदस्यता छोड़ी है। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किसी का इस्तीफा नहीं मिलने का दावा किया है।
दस दिनों से सुवासरा विधायक डंग गायब है। 6 मार्च को सोशल मीडिया पर उनका त्याग-पत्र वायरल हुआ। प्रदेश स्तर की राजनीति गरमा गई। विधायक डंग के चार अन्य विधायकों के साथ बेंगलुरू में होने की बात सामने आई। डंग ने इस्तीफे को लेकर स्पष्टीकरण नहीं दिया। मंगलवार को जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। वैसे ही विधायक डंग से एक कार्यकर्ता की चर्चा का ऑडियो वायरल हुआ इसमें विधायक डंग शिवराजसिंह चौहान के शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिले में आने का दावा कर रहे हैं। बुधवार को डंग का एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें वे 22 विधायकों के साथ स्वेच्छा से होने की बात कह रहे हैं। इसमें वे कांग्रेस शासन में विधायकों की उपेक्षा और विकास कार्य नहीं होने की बात कह रहे हैं।
इधर... सिंधिया समर्थकों ने दिए इस्तीफे आज जाएंगे भोपाल
सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद स्थानीय स्तर पर भी समर्थकों ने भी इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस प्रतिनिधि व पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश काला, जिला पंचायत सदस्य ललित विश्वकर्मा व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीपसिंह राठौर के इस्तीफे की बात सामने आई है। कांग्रेस नेता काला ने दावा किया है कि सिंधिया के समर्थन में जिले से करीब 50 लोगों ने इस्तीफे दिए हैं। को 100 से अधिक कार्यकर्ता भोपाल में पार्टी से इस्तीफा देंगे। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया का कहना है कि उन्हें एक भी इस्तीफा प्राप्त नहीं मिला है।
मंगलवार
छ: माह से चल रही जोड़ तोड़
कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा की जोड़तोड़ छ: माह से जारी थी। सरकार से ना खुश विधायकों को अपने पाले में करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी कड़ी में जावद विधायक सकलेचा और पूर्व मंत्री चावला व उनके बेटे ने संयुक्त प्रयास कर सुवासरा विधायक डंग को पाले में किया। माकड़ी माता मंदिर व गांधी सागर के आसपास के क्षेत्रों में तीन बार विधायक डंग के साथ बैठक के बाद सफलता मिली। हालांकि विधायक डंग को लेकर भाजपा नेताओं को पूर्व में भी सफलता मिली थी। जब वे कुछ समय के लिए गायब हुए थे। सीएम कमलनाथ से चर्चा के बाद वे वापस आए और प्रेस वार्ता कर खुद के कांग्रेसी होने व रहने का दावा किया। इस बार विधायक डंग इस्तीफे के बाद भी लंबे समय तक सामने नहीं आए। मामले में जावद विधायक सकलेचा का कहना है कि कांग्रेसी खुद आपस में लड़ लड़कर अलग हो रहे हैं। आप पुरानी बातों को छोड़ो अब आगे की बात करो।
{दूसरा आॅडियो वायरल-डंग 22 विधायकों के साथ स्वेच्छा से होने की बात कह रहे हैं
सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद ऑडियो वायरल- इसमें शिवराजसिंह चौहान के शपथ ग्रहण के बाद जिले में आने की बात कह रहे हैं विधायक डंग।
बालागुड़ा में सिंधिया के पाेस्टर पर कालिख पोती दलौदा में पुतला दहन किया
जहां कार्यकर्ता सिंधिया के समर्थन में पार्टी से त्याग पत्र दे रहे हैं वहीं बुधवार को विरोध भी सामने आया। बालागुड़ा में कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के पाेस्टर पर कालिख पोत दी। दलौदा युवक कांग्रेस ने सिंधिया का पुतला दहन किया।
कांग्रेस को बचाने के लिए किया यज्ञ : कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए कार्यकर्ता भगवान की शरण में पहुंचे हैं। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने पिपलियामंडी स्थित टीलाखेड़ा बालाजी में यज्ञ किए।