कृति उत्सव का तीन दिनी सांस्कृतिक महाेत्सव 20 से
नीमच | कृति संस्था का तीन दिनी सांस्कृतिक महोत्सव 20 मार्च से दशहरा मैदान स्थित सभागृह में शुरू हाेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम व रांगोली प्रतियोगिता होगी। अजय राणावत काे संयोजक नियुक्त किया। अध्यक्ष सत्येंद्रसिंह राठौड, सचिव डॉ.अक्षय पुरोहित ने बताया पहले दिन 20 मार्च को महिलाओं के लिए रांगोली प्रतियोगिता होगी। संयोजक भरत जाजू को बनाया। 21 मार्च को कलाभिनय नागपुर के कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण विट्ठल अवतार पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। संयोजक बाबूलाल गौड़ हाेंगे। 22 मार्च को नीमच अंचल के कलाकार राग-संगीत-गीत प्रस्तुत करेंगे। डॉ.जीवन कौशिक को संयोजक बनाया है।