स्वच्छता का दीप जलाएंगे, कोरोना से मुक्ति पाएंगे
स्वच्छता का संदेश, कोरोना वायरस से बचाव व सावधानी के प्रति जागरूक करने के लिए साप्ताहिक अभियान के तहत पर्यावरण व स्वच्छता प्रेमियों ने वाहन रैली निकाली। बघाना के विभिन्न मोहल्लों में पम्फलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया।
स्वच्छता विकास अभियान संस्था एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा नपा के साथ शहर को स्वच्छ सुंदर प्रदुषण मुक्त बनाने पांच साल से साप्ताहिक अभियान चलाया जा रहा है। संस्था संयोजक डाॅ. हरनारायण गुप्ता के नेतृत्व में संस्था के सदस्य शनिवार को बघाना पहुंचे। क्षेत्र वासियों को पॉलीथिन, प्लास्टिक प्रदुषण मुक्त करने के साथ कोरोना वायरस के बचाव के लिए पम्फलेट बांटे। अध्यक्ष जगदीश शर्मा, किशोर बागड़ी, बाबूलाल गौड़, रंजन स्वामी ने लोगों को कोरोना वायरस के बचाव के बारे में जानकारी दी।होली चौक से वाहन रैली
निकाली। एसआई बीएल नागर, आरक्षक अशोक, पूर्व पार्षद भीमसेन सैनी, रमेश मोरे, डॉ राकेश वर्मा, राजकुमार सिंहा, मोहम्मद नजीर, हरीश उपाध्याय, बंटी सोनी उपस्थित थे।