पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्थानीय व बोर्ड परीक्षाएं तय कार्यक्रम अनुसार ही होंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित अब तक कोई संदिग्ध मरीज जिले में सामने नहीं आया है लेकिन विदेशों में फैलने से वहां से आने वाले लोगों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आगामी आदेश तक कोरोना के अलावा अन्य कोई प्रशिक्षण व सामूहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने सरकारी व निजी स्कूलों में अस्थाई रूप से अवकाश घोषित कर दिया है। स्थानीय व बोर्ड परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार यथावत आयोजित की जाएंगी।

जिला अस्पताल में 10 बिस्तर का संक्रमित रोग नियंत्रण वार्ड बनाया गया है। वेंटीलेटर चलाने के लिए जिले में मौजूद सरकारी व निजी निश्चेतना विशेषज्ञों को मेडिकल कॉलेज इंदौर एक दिन प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। मास्क की कालाबाजारी न हो इसलिए औषधि निरीक्षक को मेडिकल स्टॉकिस्ट के यहां निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस व होमगार्ड के समन्वय के साथ पीडित लोगों को ढूंढने को कहा है। जिले में नीमच, जावद, सिंगोली क्षेत्र के कई ऐसे लोग है जो विदेशों में रह रहे हैं।

जिले के पास वर्तमान स्टॉक में थ्री लेयर मास्क 5 हजार व एन95 के 40 मास्क उपलब्ध हैं। इनका उपयोग संदिग्ध मरीज सामने आने के बाद ही होगा। हालांकि स्टॉक बढाने और महामारी फैलने की अंदेशा में थ्री लेयर मास्क 5 हजार व एन-95 मास्क 250 की मांग भेजी है।

निजी शिक्षण संघ ने भी लिया छुट्‌टी का निर्णय


निजी शिक्षण संघ ने स्कूलों में अवकाश का निर्णय लिया है। संघ सचिव प्रवीण अरविंदेकर ने बताया सूचना जारी कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी केएल बामनिया ने सरकारी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हंै। हालांकि स्थानीय व बोर्ड की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के तहत यथावत जारी रहेगी।


नीमच के लोग ऐसे रह रहे विदेशों में


विदेशों में रहने वाले बोले- घर में कट रहे दिन सर्वेश जाजू अमेरिका में रहते हैं। भास्कर से चर्चा में उन्होंने बताया बाहर-आना जाना बंद है। अधिकांश समय घर के अंदर गुजार रहे हैं। मॉल में भीड़ कम व बाजार ठप पड़े हैं। बिना मास्क कोई कहीं नहीं जा सकता है। मेरे कई दोस्तों ने अमेरिका से बाहर जाने वाली यात्राएं निरस्त कर दी हैं।

दीपशिखा सांभर भी आबु धाबी में ऑइल एंड गैस कंपनी में मैनेजर है। उन्होंने बताया यहां शैक्षणिक संस्थाएं, मार्केट, सबकुछ बंद है। 11 अप्रैल को मुझे अमरावती महाराष्ट्र परिवार में शादी में आना था लेकिन निरस्त करना पडा। दफ्तर जाने के लिए मास्क लगाकर जाना जरूरी हो गया है। कोई त्योहार व कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं।

पिछले 15 जनवरी के बाद भूटान, चीन आदि विदेशों से आए है तो अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करवाएं, अगले 14 दिनों के लिए सबके साथ संपर्क सीमित करें। और अलग कमरे में सोएं।

इस तरह करें बचाव

{साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। दिन में कई बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोएं।

विभाग पूरी तरह अलर्ट है


{आइसोलेशन का नाम रखा संक्रमित रोग नियंत्रण वार्ड{ विदेशों से आने वाले लोगों की 28 दिन तक की जा रही स्क्रीनिंग{ जिले में 5 हजार थ्री लेयर मास्क और एन95 के 40 मास्क उपलब्ध{ 10 बिस्तर का संक्रमित रोग नियंत्रण वार्ड बनाया गया

नीमच डरता नहीं, सीखता है

काेराेना अलर्ट

परिषद ने किया जागरूक- सरवानिया महाराज परिषद के वार्डों, विभिन्न चौराहों पर पम्फलेट वितरण कर सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। स्वच्छता बनाए रखने और बुखार होने पर मान्यता प्राप्त चिकित्सक से उपचार लेने की सलाह दी। पंकज राठौर, कारूखाती, सोनू राणावत, नंदलाल भोई, राजेश आदि मौजूद थे।**

4 की मॉनीटरिंग पूरी, 6 की जारी- जिले में 10 लोग विदेशों में रहकर आए हैं। जिनसे फार्म ए में उनकी व्यक्तिगत जानकारी में कहां से कब आए, फ्लाइट व सीट नंबर आदि दर्ज की जा रही है। फार्म बी में 28 दिनों तक स्वास्थ्य के बारे में रोज जानकारी और परीक्षण किया जा रहा है। अब तक 4 लोगों की मॉनीटरिंग हो गई है जबकि 6 लोगांे की जारी है।
**

डॉ.बीएल रावत, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, नीमच

{भीड़ से दूर रहें, चेहरे को कवर करके रखें। ,खूब तरल पेय पीएं। मांसाहार ना करें।


{यदि सेनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं तो इसमें 60 फीसदी या इससे अधिक अल्कोहल हो।


{यदि किसी व्यक्ति को बुखार है या वह खांस या छींक रहा है तो दो मीटर की दूरी बनाए रखें।

रेलवे स्टेशन संदिग्ध दिखे ताे सूचना दें- अनावश्यक यात्रा से बचें,स्टेशन या ट्रेन में किसी यात्री में काेराेना के लक्षण नजर अाएं ताे इसकी सूचना टिकिट चैकिंग स्टाफ काे दें। रेलवे अस्पताल में कंट्राेल रूम बनाया गया है।
खबरें और भी हैं...