पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsore News Mp News Main Routes Will No Longer Be Blocked Allocation Of Temporary Shops Banned

मुख्य मार्गों पर अब नहीं लगेगा जाम, अस्थायी दुकानों के आवंटन पर रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर बार 10 बॉय 10 की अनुमति दी जाती है, मौके पर तीन गुना अधिक अतिक्रमण होता है

शहर में इस बार गर्मी में दशपुरकुंज, गांधी चौराहा व महू-नीमच राजमार्ग जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। प्रशासन ने अस्थायी गन्ने की चरखी, शिकंजी व तरबूज की दुकानें लगाने के लिए नपा के साथ यातायात पुलिस की एनओसी को भी अनिवार्य कर दिया। यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस एनओसी जारी नहीं कर रही है। इससे नपा को राजस्व का नुकसान तो होगा लेकिन शहरवासियों को राहत मिलेगी।

शहर में हर साल नपा राजस्व के चक्कर में कहीं भी गन्ने की चरखी, शिकंजी व जूस वालों को एनओसी जारी कर देती है। नपा द्वारा हर बार शहर में करीब 30 से अधिक गन्ना चरखी व शिकंजी वालों को 10 बॉय 10 की अनुमति दी जाती है। मौके पर इससे तीन गुना अधिक जमीन पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित किया जाता है। इस पर दो-तीन साल से विवाद की स्थिति बन रही है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी दो साल से नपा पर सवाल उठ रहे थे कि कहीं भी एनओसी जारी कर दुकान की अनुमति दे दी जाती है। एेसेे में अब इस व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस-प्रशासन ने नपा को पत्र जारी कर अवगत कराया कि अस्थायी दुकान के लिए पहले यातायात थाने की एनओसी अनिवार्य रहेगी। इसके बाद नपा उन्हें अनुमति दे सकेगी। अब यातायात विभाग द्वारा व्यवस्था को देखते हुए दशपुरकुंज के बाहर, नपा कार्यालय के बाहर गांधी चौराहा एवं कंट्रोल रूम के बाहर महू-नीमच राजमार्ग पर एनओसी जारी नहीं की जा रही है। जानकारी के अनुसार चरखी वाले नपा सीएमओ व अध्यक्ष से भी मिले लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।

दशपुर कुंज के बाहर हर साल लगती है गन्ना चरखी, इस बार नहीं मिल रही जगह।


दुकानों के लिए यहां जारी की एनओसी

पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अब तक शहर में करीब 10 लोगों को एनओसी जारी की है। इसमें रामटेकरी, संजीत नाका, नईआबादी अफीम गोदाम रोड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर बैंक के सामने, माहेश्वरी धर्मशाला के बाहर अनुमति दी है।

यातायात प्रभारी पर बनाया जा रहा दबाव

दशपुरकुंज के बाहर चरखी लगाने वाले राजनीतिक दलों से संबंध रखते हैं। यही कारण है कि हर साल इनके अतिक्रमण पर भी कार्रवाई नहीं होती है। अब पुलिस-प्रशासन एनओसी जारी नहीं कर रहा तो यातायात प्रभारी पर जारी करने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रशासन सख्ती से इन्हें अभी तक रोके हुए है।

यातायात व्यवस्था के लिए कवायद

धनंजय शर्मा, यातायात प्रभारी, मंदसौर
खबरें और भी हैं...