मंजू अध्यक्ष और मधु उपाध्यक्ष निर्वाचित
समता महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू चोपड़ा व मंत्री प्रीति चेलावत की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। अध्यक्ष मंजू फाफरिया, उपाध्यक्ष मधु सखलेचा, मंत्री रश्मि बंबोरिया, कोषाध्यक्ष मधु पोरवाड़, सहमंत्री नेहा लोढा को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य इंदिरा चौधरी, अरुणा बाफना, रेखा चोपड़ा, संगीता चेलावत, राखी गांधी काे सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।