पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Many Leaders Including Malhera Patel Resign From Congress In The District

जिले में मालाहेड़ा, पटेल समेत कई नेताओं ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनासा के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजेंद्रसिंह मालाहेड़ा, जावद से विस चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर लड़े समंदर पटेल समेत कई नेताओं व समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक उन्हीं की राह पर जाने की तैयारी कर ली। कुछ समर्थक हालात पर नजर रख फिलहाल बोलने को तैयार नहीं हैं। संगठन के पास इस्तीफे अब तक नहीं पहुंचे हैं।

पटेल ने कहा मेरी आस्था सिंधिया के साथ है। सबको साथ लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे। मनासा के पूर्व विधायक मालाहेड़ा ने कहा सिंधिया के साथ हूं। उनसे मिलने साथियों के संग भोपाल जाएंगे। वहां जो विषय सामने आएंगे उस मान से सभी फैसले लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड ने कहा प्रदेश के वर्तमान घटनाक्रम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विचलित नहीं होना चाहिए। सत्ता और संगठन में हर किसी को पद नहीं मिलता। धैर्य भी रखना पड़ता है। प्रवक्ता भगत वर्मा द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सिंधिया ने पार्टी छोड़ने का निर्णय गलत लिया है। (पढ़े पेज 12 भी)

बदले हालातों के बीच प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा के लिए नटराजन का नाम भी चर्चा में

प्रदेश की सियासत में बदले हालातों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य के लिए मंदसौर की पूर्व सांसद व पूर्व राष्ट्रीय सचिव मीनाक्षी नटराजन का नाम भी सामने आया है। कमलनाथ-दिग्विजयसिंह और सिंधिया के बीच समीकरण बिगड़ने और सिंधिया द्वारा भाजपा का दामन थामने के बाद हाईकमान नए व निर्विवादित चेहरे के तौर पर नटराजन काे अवसर दे सकता है। इससे की गुटबाजी खत्म हो और प्रदेश में संगठन मजबूत हो सके। अनुभव में नटराजन एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष, अभा राष्ट्रीय कांग्रेस में सचिव जैसे पद पर रह चुकीं। वर्तमान में राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हैं। 2009 से 2014 में लोकसभा सांसद रहीं। नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (केंद्रीय राज्य मंत्री) का अनुभव रहा। वर्तमान में नटराजन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा राज्य में बनाई 7 सदस्यीय समन्वयक समिति की सदस्य भी है।

खबरें और भी हैं...