- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Members Of Vijiya Mitra Mandal Went To Haridwar And Immersed The Ashes Of 21 Unclaimed People In Gangaji
विजिया मित्र मंडल के सदस्यों ने हरिद्वार जाकर 21 लावारिसों की अस्थियां गंगाजी में विसर्जित की
_photocaption_नीमच | विजया मित्र मंडल के सदस्यों ने हरिद्वार पहुंचकर शुक्रवार को 21 लावारिस व निराश्रित मृत व्यक्तियों की अस्थियों का विधि-विधान से विर्सजन किया। मंडल के सदस्य गुरुवार को नीमच से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार सुबह 11 बजे हरिद्वार अस्थिकलश लेकर पहुंचे। जहां हर की पोडी घाट पर मृत आत्माओं की आत्म शांति व मुक्ति के लिए विधि-विधान से तर्पण किया आैर अस्थियां गंगाजी में विसर्जित की गई। पश्चात दरिद्रनारायण भोज करवाया। इस दौरान विजिया मित्र मंडल के सत्यनारायण शर्मा, नवीन गोयल(आरके), गोपाल सिंहल, दिलीप मित्तल, संजय गोयल, राजेश गोयल, प्रवीण मित्तल, यशंवत जिंदल, अनिल मित्तल, मनीष सिंहल, विजय चौरसिया, बृजेश बंसल, मदन सफा, विजय चौरसिया, बाबूलाल गर्ग, दिनेश पडेरिया, मुकेश सैनी, दिलीप गोयल शामिल थे।*photocaption*