- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Memorandum Submitted To Conduct A Cbi Investigation Into The Murder Of The Woman
युवती की हत्या की सीबाआई जांच कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन
पिपलियामंडी| आगर-मालवा जिले की सुसनेर तहसील के परसुलिया की ज्योति पाटीदार की 10 दिन पूर्व हत्या हुई थी। इसकी सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर सरदार पटेल युवा संगठन व पाटीदार समाज मल्हारगढ़ तहसील ने सोमवार को मल्हारगढ़ तहसीलदार प्रीति भिसे को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल लवली ने बताया बालिका के मुंह में कपड़ा ठंूस रखा था। पुलिस केवल काॅल रिकाॅर्डिंग के आधार पर एक पड़ोसी को गिरफ्तार कर लीपापोती में लगी है। मामले की सीबीआई जांच कर मुख्य दोषियों को पकड़ा जाए, नहीं तो समाज पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। पाटीदार तहसील अध्यक्ष मदनलाल गुड़भेली, सरदार पटेल युवा संगठन तहसील अध्यक्ष गोपाल बालागुढ़ा, अमृतराम बालागुढ़ा, कृष्णा डंूगलावदा, दिनेश बालागुढ़ा, हंसराज नारायणगढ़, कुंजीलाल नेनोरा, राजेश बालागुढ़ा, अर्जुन बही, दशरथ नैनोरा, कमलेश चिल्लाैद पिपलिया, विशाल, सुनील, विकेश, महिला शक्ति लाली पिता अमृतराम बालागुढ़ा आदि माैजूद थे।