मिशन इंद्रधनुष अभियान 12 तक चलेगा
_photocaption_नीमच | मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले में 217 गर्भवती महिलाओं व 2 साल तक के 760 बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं। अभियान 12 मार्च तक चलेगा। सीएमएचओ डॉ. एसएस बघेल ने बताया पालसोड़ा, मनासा व डीकेन ब्लाक में विशनिया, बिसलवासकलां, छाछखेड़ी, हरनावदा समेत अन्य गांवों में कैंप लगाकर बच्चों को पैंटावेलेट, बीसीजी, मीजल्स रूबेला, पोलियो, विटामिन ए, सायरप व गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जा रहे।
*photocaption*