पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News More Than 37 Thousand Sacks Of Produce Arrived Auction Lasted Till Evening

37 हजार से ज्यादा बोरी उपज की आवक, शाम तक चली नीलामी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन सोमवार को मंडी खुली तो 37 हजार से ज्यादा बोरी उपज की आवक रही। मंडी में सभी उपज के परिसर फुल रहे। गेहूं की सबसे ज्यादा 12 हजार बाेरी आवक रही। लहसुन की 11 हजार बोरी नीलामी में पहुंची। इसके अलावा धनिया, मूंगफली व मैथी की आवक भी अच्छी रही है। मंगलवार को धुलेंडी का अवकाश हाेने के कारण शाम तक उपज की नीलामी चली। अब बुधवार काे मंडी खुलेगी।

मंडी में नए गेहूं की आवक ज्यादा रहने से अन्य प्रांगण में भी ढेर लगाना पड़े। 100 से ज्यादा वाहनों को मंडी प्रांगण में उपज खाली करने के लिए सुबह जगह नहीं मिली। ऐसे में सुबह की नीलामी दोपहर तक चली। इसी तरह लहसुन मंडी में अावक ज्यादा हाेने से नीलामी देर तक चली। मंगलवार को अवकाश के कारण जाे किसान उपज लेकर अा गए थे उनकी नीलामी शाम तक पूरी कर किसानाें काे फ्री किया ताकि किसी को परेशानी नहीं हो। अावक बढ़ने से मंडी में अव्यवस्था भी हुई। मंडी कार्यालय के बाद गेट नंबर-3 तक रास्ते में ही गेहूं के ढेर लग गए थे, वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। नीलामी के बाद गेहूं का तोल व्यापारियों के गोदाम तक पहुंचाया तब जाकर रास्ते खुले।

मंडी में गेहूं प्रांगण में जगह नहीं होने पर सोयाबीन प्रांगण में लगाया गेहूं ढेर।

व्यवस्था में सुधार का करेंगे प्रयास

सतीश पटेल, सचिव कृषि उपज मंडी नीमच

आवक : 9मार्च-2020

उपज आवक न्युनतम अधिकतम मॉडल

गेंहु 12860 1625 2180 1875

सोयाबीन 2402 2550 3701 3370

मूॅॅगफली 3757 3000 5700 4500

मैथी 1304 3500 5800 4400

धनिया 2600 3500 5485 4100

इसबगोल 597 7500 10300 9800

लहसुन 11100 2800 9000 6000

जौ 656 1513 1666 1590

प्याज 653 560 2151 1601

योग 37774
खबरें और भी हैं...