पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garonth News Mp News Murder Charges In The Death Of A Young Man Who Fell From A Pickup

पिकअप से गिरे युवक की मौत मामले में हत्या का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खजूरीरुंडा निवासी एक युवक की गुरुवार को संतरे से भरी पिकअप से गिरकर मौत हो गई थी। मामले में दूसरे दिन युवक के परिजन ने गरोठ थाने पर हत्या आरोप लगाया।

खजूरीरुंडा के अमरलाल पिता मांगीलाल ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 12 मार्च सुबह 8 बजे खजूरीरुंडा निवासी लालचंद पिता बंशीलाल तथा उसके साथ पिकअप का ड्राइवर जिसका नाम-पता नहीं है, उसके घर पर आए व पुत्र रोहित को संतरे तोड़ने के लिए मजदूरी पर ले गए। जहां पर दोनों ने रोहित के साथ ग्राम पावटी से आगे हनुमान मंदिर के स्थान के समीप विवाद कर झगड़ाकर पिकअप (क्रमांक एमपी 14 जीसी 1256) से टक्कर मारकर हत्या कर दी तथा शव पिकअप में डालकर भानपुरा रोड रूपरा खाल पर फेंकने ले गए। तभी पेट्रोल पंप के पास मृतक के रिश्तेदार जीतू पिता रमेश, अर्जुन पिता प्रकाश, जीवन पिता अमरलाल को पता चल गया तो दोनों शव पिकअप में ही रखकर तथा ऊपर से मृतक का मुंह संतरे कैरेट से ढंककर छोड़कर भाग गए। अमरलाल ने उसके पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन में बताया कि उसके पुत्र के साथ करीब 12 दिन पूर्व भी लालचंद व उसके साथी से झगड़ा हुआ था। इस दौरान उन्होंने उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी। मामले में थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने जांच का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...