पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वच्छता के लिए नपा ने बनाए 13 लोगों के चालान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगरपालिका द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में सड़कों पर कचरा डालने, गंदगी फैलाने व पॉलीथिन थैली का उपयोग करने, खुले में शौच व लघुशंका करने वाले 13 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। नपा के स्वास्थ्य अधिकारी विश्वास शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पॉलीथिन का उपयोग करने पर दिलीप सुपर शॉप, सतगुरु बेकरी, गोपाल दुध डेयरी, प्लास्टिक डिस्पोजल उपयोग करने पर सांवलिया रस धारा, सड़क पर गंदगी करने पर महाकाल रसधारा, मधुर रसधारा, वीर गुर्जर डेयरी, पंडित टी स्टॉल, नाकोड़ा टी स्टॉल व खुले में लघुशंका करने पर विनोद पिता सत्यनारायण, परसराम पिता भग्गा, जेके सिंह भोपाल पर चालानी कार्रवाई की गई। सभी से 200-200 रुपए वसूली की। कार्रवाई प्रभारी स्वच्छता परिवेक्षक गोपाल नरवले, ऋषि कलोसिया, सहायक संजय शर्मा द्वारा की गई।

खबरें और भी हैं...