नीमच के कुंदन बने नीमच-मंदसौर केसरी
चंद्रवंशी ग्वाला समाज द्वारा होली उत्सव के तहत लालघाटी मैदान पर दो दिनी कुश्ती दंगल में नीमच-मंदसाैर जिला केसरी का खिताब गंगादीन व्यायामशाला ग्वालटोली के पहलवान कुंदन रियार ने जीता। मंदसौर चांदशाह वली अखाड़ा के नदीम खान उपविजेता रहे।
वेट चैंपियन व नीमच-मंदसौर जिला केशरी दंगल का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। अतिथि समाज के वरिष्ठ धन्नालाल पटेल, रामप्रसाद चौधरी, राजू पटेल, श्यामलाल दीवान, गंगाराम दीवान, कन्हैयालाल पटेल, मणिराम सुराह, श्यामलाल चौधरी, हरगोविंद दीवान, मुरारी चौधरी, लाला सफा, अशोक सुराह, किशन खलीफा, राकेश थंमार, बाबूलाल थंमार, प्रकाश सुराह, लक्ष्मण दीवान, राजू सुराह, भीम भगत, बबलू पटेल थे। जिला केसरी कुंदन रियार को बुज(सोठा), शील्ड व प्रमाण-पत्र, उपविजेता नदीम पहलवान को ट्राॅफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। वेट चैंपियन के विजेता व उप विजेताओं को गोल्ड व सिल्वर मेडल, प्रमाण-पत्र व टी-शर्ट दी। रेफरी विनयकुमार उज्जैन, योगेद्र सेन नाथद्वारा थे। संचालन हरगोविंद दीवान ने किया। आभार विजय दीवान ने माना।
25 किलो से 65 किलो वेट चैंपियन स्पर्धा में ये पहलवान रहे विजेता व उपविजेता
25 किलो वर्ग : विजेता समीर खान, उपविजेता यश ग्वाला मंदसौर।
30 किलो वर्ग : विजेता आजाद वर्मा, उपविजेता गगन रियार नीमच।
35 किलो वर्ग : विजेता उमेश रियार, उपविजेता हेमंत पहलवान नीमच।
40 किलो वर्ग : विजेता मोहित चौधरी, उपविजेता सूरज चौधरी नीमच।
45 किलो वर्ग : विजेता जितेंद्र वर्मा नीमच, उपविजेता फैजान खान मंदसौर।
50 किलो वर्ग : विजेता समीर खान नीमच, उपविजेता नंदा ग्वाला मंदसौर।
55 किलो वर्ग : विजेता गौरव बानिये मंदसौर, उपविजेता लालू दीवान नीमच।
60 किलो वर्ग : विजेता सरफराज मंदसौर, उपविजेता पवन बानिये नीमच।
65 किलो वर्ग : विजेता हेमंत कुमिया मंदसौर, उपविजेता मनोज भूरा नीमच।
नीली ड्रेस में नदीम व केसरिया ड्रेस में कुंदन दम दिखाते।
जिला केसरी विजेता बुज(सोठा) के हाथ मंे लिए कुंदन व उपविजेता नदीम और अतिथि।