- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News New Pic To Be Formed With 2 To 3 Old Presidents Announced In April
2 से 3 पुराने सभापतियों के साथ होगा नई पीआईसी का गठन, अप्रैल में घोषणा
कोर कमेटी में तय हाेगा
17 फरवरी को नपाध्यक्ष उपनिर्वाचन में भाजपा के राम कोटवानी अध्यक्ष बने। नई पीआईसी को लेकर 20 दिन बाद भी हलचल नजर नहीं आ रही है। नपाध्यक्ष ने
शुक्रवार को मार्च के अंत तक पीआईसी का गठन करने की बात कही थी। संगठन स्तर पर कोई
चर्चा नहीं हुई है।
भाजपा संगठन स्तर पर क्राॅस वोटिंग के मामले की जांच कर रही है। यह भी पीआईसी गठन में देरी का मुख्य कारण माना जा रहा है। इधर, नपाध्यक्ष इसी माह बजट सम्मेलन कराने को में व्यस्त हैं। सूत्रों के अनुसार पंचमी के बाद पीआईसी को लेकर हलचल तेज होगी। नपा में डेढ़ साल से विकास कार्य ठप हैं। वापस से सत्ता में आना है तो तेजी से काम करना होंगे। इसके लिए नई पीआईसी में वरिष्ठ व अनुभवी दो से तीन पार्षदों को माैका मिल सकता है।
ये नए नाम दौड़ में शामिल : नपाध्यक्ष बंधवार के समय ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर सभापति बदले गए थे। इसमें राम कोटवानी, दीपिका जैन, निरांत बग्गा, विद्या दशोरा को सभापति बनाया। विवाद के कारण पार्टी हित में इन्होंने स्वयं त्याग-पत्र दिए। वापस पुरानों को माैका दिया। अब नए सभापति में दीपिका, निरांत व विद्या दशौरा को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त रेखा ऐरावाला पर लगभग सभी सहमत हैं। आरक्षित सीट पर अनिल मालवीय व नरेंद्र भारिया में से एक तय है। इनके अतिरिक्त संध्या शर्मा, अंगूरबाला कर्नावट व गुड्डू गढ़वाल, यशवंत भावसार भी दौड़ में शामिल हैं।
पीआईसी में यह पुराने चेहरे फिर आ सकते हैं
विनोद डगवार पहले ही सोशल मीडिया पर नए को माैका देने की बात कहते हुए सभापति की दौड़ से स्वयं को बाहर कर चुके हैं। अब नई परिषद में पुराने व अनुभवी पार्षदों में से मुकेश खिमेसरा, पुलकित पटवा को वापस माैका मिल सकता है। मुकेश के पास लोक निर्माण व राजस्व का अनुभव है। पुलकित ने 2016 व 2018 में पेयजल संकट की स्थिति में भी व्यवस्था को संभाले रखा था।
राजेंद्र सुरणा, भाजपा जिलाध्यक्ष
संगठनात्मक स्तर पर निर्णय
राम कोटवानी, नपाध्यक्ष, मंदसाैर