- Hindi News
- National
- Manasa News Mp News No Budget Therefore The Road From The Bus Stand To The Hospital Will Not Be Built
बजट नहीं इसलिए बस स्टैंड से अस्पताल तक सड़क नहीं बनेगी
नगर में बस स्टैंड से सरकारी अस्पताल तक सड़क उखड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गई। दिनभर धुल के गुब्बार उड़ने से व्यापारी व रहवासी परेशान है। नगर परिषद में प्रशासक बैठने के बाद सड़क के टेंडर अब तक नहीं हुए। परिषद के जिम्मेदारों का कहना है कि बजट ही नहीं है तो टेंडर कैसे होंगे। फिलहाल पैचवर्क का काम किया जाएगा, वह भी कब होगा तय नहीं है।
नगर में बस स्टैंड से सरकारी अस्पताल तक 56 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का काम नप के पास बजट नहीं होने से अटक गया। पैचवर्क
कर सुधार किया जाएगा। नगर की अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। सबसे ज्यादा तकलीफ बस स्टैंड वाली सड़क पर है। बस स्टैंड सहित नगर में जाने का यहीं प्रमुख मार्ग है, जो बाजारों को भी जोड़ता है। इस रोड पर दिनभर यातायात रहता है। इस मार्ग पर दुपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नप में प्रशासक की जिम्मेदारी एसडीएम एसआर सोलंकी ने लेने के बाद परिषद के कर्मचारियों की बैठक ली थी। उन्होंने नगर की सफाई, पेयजल वितरण व कर वसूली को लेकर निर्देश दिए थे। लेकिन खराब सड़कों का जिक्र नहीं किया था। जबकि नगर की विभिन्न सड़कों पर पैचवर्क के लिए 6 लाख रुपए के टेंडर हो चुके हैं। यह काम कब तक होगा किसी को पता नहीं है।
गिट्टी उछलती है
नवनीत तोषनीवाल, व्यापारी मनासा
पैचवर्क करवाएंगे
नीता जैन, सीएमओ-मनासा
धुल से हो गए परेशान
बस स्टैंड से सरकारी अस्पताल तक की सड़क गड्डो में तब्दील हो गई।