पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Nomination In Napa 200 Files Pending Lease Renewal People Are Circling

नपा में नामांतरण, लीज नवीनीकरण की 200 फाइलें पेंडिंग, लोग लगा रहे चक्कर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर विकास तो छोड़िए जनता से सीधे जुड़े कार्य भी नपा में नहीं हाे रहे हैं। लीज नवीनीकरण, नामांतरण, बंगला-बगीचा के स्वीकृत प्रकरणों का पट्टानामा नपा परिषद का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद से रुके पड़े हैं। ये काम जनता से जुड़े होने के साथ नपा की आर्थिक स्थिति सुधारने वाले हैं। लोगों को चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। 200 से ज्यादा फाइलें कलेक्टर कार्यालय में स्वीकृति के लिए तथा इतने प्रकरण नपा कार्यालय में उलझे हुए हैं।

नगरपालिका की कमान प्रशासक के हाथों में अाने के बाद उम्मीद थी कि जनता से जुड़े काम तेजी से हाेंगे। लेकिन प्रशासक बैठने के एक महीने बाद नपा की स्थिति अाैर खराब हाे गई। कलेक्टर अजयसिंह गंगवार ने अपने पास समय कम होने के कारण नपा के कार्यों व फाइलों के परीक्षण के लिए जिला परियोजना अधिकारी एस.कुमार को नपा प्रभारी अधिकारी बनाया। नपा में अब जनता के कारण एक महीने बाद भी नहीं हाे रहे हैं।

ये काम रुके-समय पर होना इसलिए जरूरी

लीज नवीनीकरण : शहर में नपा की 38 से ज्यादा स्कीम योजना) के तहत काॅलाेनी व व्यावसायिक भवन, भूखंड है। जिनकी संख्या 5हजार से ज्यादा है। अधिकांश योजनाएं 30 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। एेसे में लीज नवीनीकरण के प्रकरण ज्यादा आ रहे हैं। वर्तमान में नपा के पास 12 से ज्यादा आवेदन पड़े है, जबकि 69 आवेदनों की प्रक्रिया पूर्ण होकर प्रशासक के पास स्वीकृति के लिए है।

पट्टानामा : व्यवस्थापन बोर्ड द्वारा बंगला-बगीचा क्षेत्र में कब्जाधारी द्वारा आवेदन के बाद जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पट्टानामा करवाना पड़ता है। पट्टानामा के पहले परिषद की स्वीकृति जरूरी है। परिषद भंग होने से अब प्रशासक की स्वीकृति जरूरी है। पट्टानामा से जुड़ी 40 फाइलें स्वीकृति के लिए प्रशासक अाैर 15 फाइलें नपा के पास है।

नामांतरण : नपा के पास नामांतरण से जुड़े 223से ज्यादा आवेदन आए थे। 93 की प्रक्रिया पूर्ण कर नपा ने स्वीकृति के लिए प्रशासक के पास भेजे। करीब 130 नपा के पास पड़े हुए है। नामांतरण समय पर नहीं होने के कारण लाेगाें काे बैंक लोन लेने सहित अन्य कार्य में परेशानी आ रही है।

कलेक्टर गए, फिर होगी देरी

बुधवार को कलेक्टर अजयसिंह गंगवार के पदोन्नत होकर स्थानांतरण के अादेश जारी हुए है। ऐसे में जब तक नए कलेक्टर कार्यभार नहीं संभाल ले और प्रक्रिया को नहीं समझे तब तक यह कार्य नहीं होना है। ऐसे में जनता को परेशान होना पड़ेगा।

फाइलों के परीक्षण के कारण देरी हो रही

एस.कुमार, नपा प्रभारी अधिकारी व डूडा अधिकारी नीमच

परिषद ने सीएमओ को दे रखे थे अधिकार

नामांतरण, लीज नवीनीकरण व पट्टानामा के लिए परिषद की आवश्यक थी। परिषद की बैठक देरी से होने के कारण प्रकरण की स्वीकृति में देरी होती थी। इसके कारण कुछ मामलों में लीज नवीनीकरण, पट्टानामा व नामांतरण के अधिकारी परिषद ने सीएमओ को दे रखे थे।
खबरें और भी हैं...