यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाया
शुक्रवार को यातायात पुलिस ने नपा अमले के साथ दोपहर 3.30 बजे बाद अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जो शाम 6.30 बजे तक चली। केंट थाने के सामने लगी गन्ने के रस की चरखी हटाने और फव्वारा चौक के समीप आरती रेस्टोरेन्ट व आस-पास के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध का सामना अमले काे करना पड़ा। 50 से ज्यादा स्थानों पर अतिक्रमण हटवाने के साथ चार स्थानों से सामान भी जब्त किया।
पुलिस थाना नीमच कैंट में पुलिस व नपाधिकारियों के साथ दुकानदारों की बैठक हुई थी। 16 मार्च के पहले दुकानों के आगे सड़कों पर रखे सामान व अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को कहा था। किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को यातायात पुलिस थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने नपा से अमले की मांग करते हुए सड़कों तक सामान रखकर व्यापार करने वालों के अतिक्रमण हटाने मुहिम चलाई।
50 से ज्यादा स्थानों से हटवाया अतिक्रमण
अमले ने शुक्रवार को 4 किमी लंबे क्षेत्र से पैदल व वाहनों से घूमकर 50 से ज्यादा स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। 4 से ज्यादा स्थानों से सामान जब्त किया। टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक सिटी फोरलेन, कोर्ट के सामने आरती रेस्टोरेन्ट, शो-रूम चौराहा, खुमानसिंह शिवाजी सर्कल से अतिक्रमण हटाया। 40 से ज्यादा गुमटी वालों को सड़क से अंदर करवाते हुए चूने से लाइनिंग की। आंबेडकर मार्ग पर 10 से ज्यादा जूस व गन्ना रस चरखी दुकानों के सामने लाइनिंग कर इसके आगे नहीं आने की चेतावनी दी। सड़क के दूसरी तरफ लक्ष्मी चाट वाले ने दो हाथ ठेले के साथ दो काउंटर लगाकर जगह घेरने के साथ सड़क किनारे तक सामान रखा था। अमले यहां से एक काउंटर व कुर्सियां जब्त की। यहां अमला अल्कोलाइड कॉलोनी कॉर्नर से गोमाबाई रोड, नपा कार्यालय रोड, सीआरपीएफ रोड, विजय टॉकीज रोड से होता हुआ टैगोर से कैंट थाने पहुंचा।
सख्ती से कार्रवाई करेंगे
रामसिंह राठौर, टीअाई, ट्रैफिक पुलिस
नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी थे गायब
शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नपा को कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं था। कार्रवाई में नपा की राजस्व शाखा के प्रभारी को साथ हाेना था। उनके जगह राजस्व निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षक और कर्मचारी मौजूद थे। स्वास्थ्य अमले की गैंग तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली व एक जेसीबी के साथ शामिल थी। स्वास्थ्य शाखा के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल नहीं थे।
फव्वारा चाैक के पास आरती रेस्टोरेंंट का सामान ट्रॉली में रखता अमला।