- Hindi News
- National
- Manasa News Mp News On Holi There Is A Demand For Native Squirrels And Rangulas Instead Of China In The Market
होली पर बाजार में चायना की जगह देशी पिचकारी और रंग-गुलाल की रही मांग
सरकार ने चीन के सामान को भारत के बाजार में अाने से नही रोक पाई। इस बार कोरोना वायरस ने चीन के व्यापार को ध्वस्त कर किया। होली पर चाइनीज पिचकारी व रंग गुलाल गायब है। व्यापारियों का कहना है कि चाइना की डिमांड बाजार में की जा रही है लेकिन माल नही होने पर व्यापारी मेड इन इंडिया की चीजों को चाइना के नाम से भी बेच रहे हैं। 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की पिचकारी अच्छी वैरायटी में उपलब्ध है। अंकित मोदी का कहना है कि चाइना माल नहीं आने से ग्राहकी प्रभावित हुई है। बाजार मे होली के रंग के नाम पर रंगीन स्प्रे बिक रहा है।
गुलाल खरीद रहे लोग : धुलेंडी पर लोगों द्वारा कलर की बजाय गुलाल ज्यादा खरीदी जा रही है। इसके पीछे लोगों के मन में कोरोना वायरस का डर है। इसलिए बाजार में गुलाल की मांग ज्यादा बडी है।
बाजार में चाइना आयटम की जगह मेड इंन इंडिया पिचकारी खरीदते ग्राहक।