दो बाइक भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
नीमच | जीरन में मंगलवार शाम को दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके हो गई। दो व्यक्ति घायल हुए। पुलिस ने बताया हादसा जीरन-हरवार रोड पर हुआ। हरवार तरफ जा रहे बाइक सवार चरणसिंह पिता गट्टूसिंह राजपूत निवासी जीरन को सामने से तेजगति में आ रहे बाइक सवार गोविंद पिता श्यामलाल बंजारा निवासी जीरन ने टक्कर मार दी। चरणसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ सवार हिम्मतसिंह पिता जुझारसिंह राजपूत घायल हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची अाैर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।