पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsore News Mp News Panchmi Was The Coldest In 8 Years Northern Wind Increased Winter Now The Weather Will Be Warmer

8 साल में सबसे ठंडी रही पंचमी, उत्तरी हवा ने बढ़ाई सर्दी, अब गर्म होगा मौसम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस साल धुलेंडी से लेकर रंगपंचमी तक ने ठिठुराया। इस बार शनिवार को रंगपंचमी भी 8 साल में सबसे सर्द रही। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पंचमी के बाद अब दिन व रात धीरे-धीरे गर्म होने लगेंगे। अभी हवा का रुख उत्तरी है, इसलिए ठंड लग रही है। दक्षिणी रुख होने से मौसम में गर्माहट आ जाएगी।

विशेषज्ञों के अनुसार बीते 8 साल में दिन का तापमान 31 से 34 डिग्री व रात का तापमान 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। इस बार मार्च में सिर्फ एक मार्च को दिन का तापमान 15 डिग्री दर्ज हुआ था। 2 मार्च को रात का तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद से दिन व रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हुई जो कि अब तक जारी है। एक सप्ताह से दिन का तापमान 28 से 31 व रात का 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। सुबह व रात को तेज ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर में धूप निकल रही है। मार्च के 14 दिन बीत जाने के बाद भी गर्मी शुरू नहीं हुई है। लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि गर्म कपड़े बाहर रहने दें या फिर रख दें। शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 व अधिकतम 28 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। जो कि 8 साल के तापमान में सबसे कम है।

एकदम ठंड से बारिश व ओले की स्थिति बनती है


फसल के लिए अच्छा मौसम : गेहूं पकने के लिए दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा होना जरूरी है। मंदसौर व आसपास 1 मार्च से ही दिन का तापमान 28 डिग्री से ज्यादा दर्ज हो रहा है। इससे गेहूं फसल के लिए बेहतर मौसम है।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन मिश्रा के मुताबिक उत्तरी क्षोभ मंडल स्तर तक फैला हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर टिका हुआ है। इस प्रणाली से प्रेरित एक चक्रवाती संचरण हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले स्तरों में बना हुआ है। गर्मी के बीच एकदम से ठंड आती है तो दोनों के मिलने से बारिश, ओले की स्थिति बनती है।


15 मार्च के बाद बढ़ेगा तापमान : मौसम विशेषज्ञ के अनुसार विक्षोभ का असर समाप्त होते ही गर्मी बढ़ेगी। 15 मार्च के बाद दिन का तापमान 34 वहीं रात का 18 से 20 डिग्री तक पहुंचेगा।


मौसम में बदलाव का असर तेलिया तालाब पर भी नजर आया। यहां दिनभर बादल छाए रहे।

रंगपंचमी पर 8 सालों
में ऐसा रहा तापमान


वर्ष रंगपंचमी न्यूनतम अधिकतम

2020 14 मार्च 13 28

2019 25 मार्च 17 34

2018 07 मार्च 17.4 33.1

2017 17 मार्च 14.4 32.5

2016 29 मार्च 17.8 35.5

2015 11 मार्च 14.0 31.1

2014 21 मार्च 17.4 33.5

2013 01 अप्रैल 18.0 32.1
खबरें और भी हैं...