पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भादवामाता में यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भादवामाता के पूर्व सरपंच सत्यनारायण नागदा की स्मृति में बनाए यात्री प्रतीक्षालय का रविवार को विधायक दिलीपसिंह परिहार ने लोकार्पण किया। परिहार ने कहा भादवामाता में पूर्व की भाजपा सरकार ने अनेक विकास कार्य किए है।

सीसी रोड, मंदिर का मास्टर प्लान, श्रद्धालुओं के लिए पानी, बिजली की व्यवस्था, स्नानागार जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई। वर्तमान सरकार को1 वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी विकास के नाम पर एक रुपया नहीं दिया। इससे क्षेत्र के विकास को गति नहीं मिल रही। वर्तमान सरकार अपने बोझ तले दब रही है। न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ, न ही नुकसान का आकलन हुआ। जनता को पूर्व की सरकार द्वारा किए विकास कार्य याद आ रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। सरपंच लालाराम चौहान, सांसद प्रतिनिधि महेश गुर्जर, विपिन बिहारी सुरावत, जिला उपाध्यक्ष बापू सिंह चौहान, प्रकाश नागदा, जितेंद्र माली, डॉ शेखावत, राजेन्द्र सिंह चौहान, ओमसिंह लसूड़ी हाड़ा, राजीव गरासिया, विजय नागदा उपस्थित थे। संचालन परमानंद शर्मा ने किया। आभार मथुरालाल मालवीय ने माना।

भादवामाता में यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण करते विधायक व अन्य।
खबरें और भी हैं...