कोरोना वायरस से लाेगों को जागरूक किया, पम्फलेट बांटे
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य अमला लोगों को जागरूक कर रहा है। विभाग ने उत्कृष्ट स्कूल में कार्यशाला अायाेजित कर काेराेना के लक्षण व बचाव के उपाय बताए।
बीएमओ निरूपा झा व अमले ने सतर्क रहने की बात कही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार से लाेगाें काे पम्फलेट बांटे जाएंगे। अंचल में पोस्टर लगाकर लोगों को इसके बचाव को लेकर जागरूक करेंगे। प्रशिक्षक अमित अखंडे ने बताया कि सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों को वायरस से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। बीएमओ ने कहा कि विभाग की टीमें लोगों को जागरूक करने के साथ सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने व कोरोना से बचाव के लिए सावधानी रखने की चेतावनी दी जा रही है।
मनासा में लोगों को पम्फलेट बांटते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।