- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News People Will Get Facility Of Sulabh Complex In Vegetable And Fruit Market From April
सब्जी और फल मंडी में लोगों को अप्रैल से मिलेगी सुलभ कॉॅम्प्लेक्स की सुविधा
शहर के सब्जी व फल मंडी में आने वाले लोगों को सुविधायुक्त सुलभ शौचालय की सुविधा अप्रैल से मिल जाएगा। महिलाओं व दिव्यांग के लिए अलग सुविधा रहेगी। फल मंडी में सुलभ कॉॅम्प्लेक्स नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
स्वच्छ अभियान के तहत शहर में 8 स्थानों पर 10-10लाख रुपए की लागत से सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। इनका निर्माण पिछले साल ही पूरा होना था। लेकिन तकनीकी कारणों से यह अधूरा रह गया। 8 में से दो स्थानों पर सुलभ शौचालय का निर्माण चल रहा है। 6 जगह मार्च अंत तक काम शुरू हाे जाएगा। सबसे ज्यादा जरूरत फल मंडी व सब्जी मंडी क्षेत्र में थी। फल मंडी व बाजार में आस-पास सुविधाघर नहीं है। ऐसे में महिलाओं काे परेशानी हाेती थी। सब्जी मंडी में एक सुलभ कॉम्प्लेक्स है। इसी को देखते हुए सबसे पहले यहां काम शुरू कराया।
ऐसा हाेगा निर्माण : सुलभ कॉम्प्लेक्स में दो-दो शौचालय, मूत्रालय व एक-एक स्नानघर महिला-पुरुष के लिए तथा एक शौचालय व मूत्रालय दिव्यांग के लिए होगा। जहां दिव्यांग ट्राइसिकिल ले जा सकेंगे।
नाले के पास बनेगा शौचालय: शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर माधोपुरी बालाजी मंदिर ब्रिज की तरफ के दुकानदार व यात्री खुले में शौच करते है। ऐसे में नाले के पास शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। यह इसी माह बनकर तैयार हो जाएगा।
आमजन के लिए सुविधा विस्तार किया जा रहा है
रियाजुद्दीन कुरैशी, सीएमओ, नीमच
सब्जी मंडी में गेट नंबर-2 की तरफ निर्माणाधीन सुलभ कॉम्प्लेक्स।