- Hindi News
- National
- Manasa News Mp News Performed Formality In The Name Of Mahila Gram Sabha
महिला ग्राम सभा के नाम पर औपचारिकता निभाई
महिला दिवस पर पंचायतों में होने वाली सबला महिला ग्राम सभा का आयोजन हुअा। पंचायत के जिम्मेदारों ने इसमें औपचारिकता निभाई। कुछ पंचायतों में ही महिलाओं की भीड़ जुटी। कहीं-कहीं तो महिलाएं ही नही पहुंची। पिपल्या रावजी के आंगनवाड़ी केंद्र पर 40 महिलाएं पहुंची।
जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल ने महिलाओं को अधिकार व समाज में भागीदारी को लेकर बताया। स्वास्थ्य विभाग से पूर्णिमा राठौर ने कोरोना वायरस से बचने के उपाय और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला कुंवर, राठौड, रामकन्या आर्य ने भी संबोधित किया। सरपंच रमेश पाटीदार, सचिव हटेसिंह कछावा,
सहायक सचिव सुरेंद्र शर्मा, बाबूलाल नागदा उपस्थित थे। संचालन सुष्मिता सेन ने किया। जवाबदारों द्वारा महिलाओं का सम्मान नहीं किया।
पिपल्यारावजी में महिला दिवस पर आयोजित सबला महिला ग्राम सभा में उपस्थित जन।